Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर की सुख-समृद्धि के लिए शिव अभिषेक: गुलाब जल, केसर और मंत्रोच्चार की सुगंध के बीच पत्रकारों की अनूठी पहल

India-1stNews




बीकानेर की सुख-समृद्धि के लिए शिव अभिषेक: गुलाब जल, केसर और मंत्रोच्चार की सुगंध के बीच पत्रकारों की अनूठी पहल

किराडू बगेची में चल रहा है सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन

एडिटर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने किया महादेव का अभिषेक

बीकानेर, 5 अगस्त। छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर में सावन का महीना और धार्मिक आस्था में बदल जाता है ऐसे में श्रावण का तीसरा सोमवार और शाम का समय था। आसमान से रिमझिम करती बारिश की बूंदे प्रकृति का श्रृंगार करती नजर आ रहीं थीं। इस सुहाने मौसम में नत्थूसर गेट के बाहर किराडू बगीची परिसर स्थित भालचन्द्र कर्णेश्वर महादेव मंदिर का दृश्य बेहद अद्भुत नजर आ रहा था। जहां सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन चल रहा है। केसर, गुलाब जल आदि द्रव्य से युक्त जलधारा धीरे-धीरे मंथर गति से शिवलिंग से आलिंगन करती नजर आ रही थी। पंडितों के मुख से कर्णप्रिय मंत्रोच्चार गूंज रहे थे। पुष्पों और इत्र की महक के बीच पत्रकार शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे।    यह दृश्य न केवल अद्वितीय था, बल्कि बीकानेर की सुख-समृद्धि की मंगल कामना को समर्पित एक अनूठी पहल भी थी। 

अभिषेक के दौरान ज्योतिषाचार्य महेश किराडू (मिंटू) नानू महाराज किराडू, मनोज व्यास, लाली बोहरा, लाला किराडू के सानिध्य में गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, भैरू पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक करवाया गया। ज्योतिषाचार्य महेश किराडू, नानू किराडू ने बताया कि सावन के पहले दिन से पार्थिव शिवलिंग निर्माण और पूजन अभिषेक आरंभ हुआ है जो राखी पूर्णिमा तक चलेगा। रोज पाँच हजार शिवलिंग बनते हैं और शाम को 6 बजे उनका पूजन अभिषेक होता है।

इस अवसर पर  एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि इस अभिषेक का उद्देश्य बीकानेर के समग्र विकास और पत्रकार जगत की चेतना, एकता, सामंजस्य भावना की अक्षुणता बनाए रखने की मंगलकामना थी। इस अद्वितीय आयोजन ने बीकानेर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धारा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

अभिषेक में एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद आचार्य, सचिव विनय थानवी, कोषाध्यक्ष मनोज व्यास, राजेश रतन व्यास, राजीव जोशी, उमेश पुरोहित, योगेश खत्री, रामरतन मोदी, राजकुमार छंगाणी, राहुल मारवाह, विक्रम पुरोहित, यतींद्र चड्ढा, दाऊ लाल कल्ला, चन्द्र व्यास, भाया महाराज, नारायण किराडू आदि ने शिव पूजन एवं अभिषेक किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement