Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर बुलाकर युवती को बंधक बनाकर किया रेप

India-1stNews




बीकानेर: घर बुलाकर युवती को बंधक बनाकर किया रेप

बीकानेर@ जिला पुलिस के सेरूणा थाना इलाके में एक युवती को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की सनसनी खेज वारदात सामने आई है।

बापेऊ गांव में हुई इस वारदात में पीड़िता को रिश्तेदार लगती दो महिलाओं ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और एक कमरे में बंद कर दिया, जहां महिलाओं का एक रिश्तेदार युवक पहले से मौजूद था। उसने पीड़िता को जबरन दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि लोकलाज के चालते पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात परिजनों से छुपाए रखी, सोमवार को जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने सहजरासर निवासी मेघनाथ समेत अपनी रिश्तेदार दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदार महिलाओं ने मुझे कॉल करके अपने घर बुलाया और धका देकर कमरें में बंद कर दिया, जहां पहले से मौजूद मेघनाथ ने मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी। कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुझे समाज में बदनाम कर दूंगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562