Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक रात में तोड़े तीन दुकानों के ताले, CCTV में कैद हुए चाेर

India-1stNews




बीकानेर: एक रात में तोड़े तीन दुकानों के ताले, CCTV में कैद हुए चाेर

बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर कस्बे में बीती रात तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुई दुकानों में अरिहंत एजेंसी, सेठिया मोबाइल एक खाद बीज की दुकान शामिल है। जिले में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन दुकानों में शटर तोड़कर चोरी हुई है वह दुकाने मुख्य बाजार में स्थित है। चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदारों को उस वक्त हुई जब सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें उनकी दुकान का शटर टूटने और दुकान खुली होने की बात बताई। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बडी तसल्ली से ये चोर इन दुकानों के शटर ताले तोड़कर आराम से लाखों रुपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित दुकानदारों के इस संबंध में लूणकरणसर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562