Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक पारमार्थिक ट्रस्ट के चुनाव पर आयुक्त देवस्थान द्वारा रोक

India-1stNews




अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक पारमार्थिक ट्रस्ट के चुनाव पर आयुक्त देवस्थान द्वारा रोक

बीकानेर@ देवस्थान विभाग में पंजीकृत ट्रस्ट अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के संरक्षक ट्रस्टी अरुण प्रकाश जोशी जोधपुर एवं अन्य द्वारा प्रस्तुत अपील को स्वीकार करते हुए आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर ने आदेश दिनांक 16 अगस्त 2024 द्वारा सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर द्वारा मार्च 2024 में संपन्न चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष हरि गोपाल शर्मा के प्रपत्र 8 को अस्वीकार करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष का पुनः चुनाव कराने के एक पक्षीय आदेश दिनांक 1 अगस्त 2024 पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुए पत्रावली उदयपुर तलब की गई है ।तथा प्रकरण में आगामी सुनवाई 1 अक्टूबर 2024 निश्चित की गई है ।ट्रस्ट के निर्वाचित अध्यक्ष हरि गोपाल शर्मा ने बताया कि देवस्थान आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश की जानकारी सहायक आयुक्त जोधपुर सहित ट्रस्टी एवं स्व घोषित मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकुन देव जोशी जोधपुर व अन्य स्व घोषित चुनाव अधिकारियों को ट्रस्ट के महामंत्री द्वारा दे दी गई है। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा तथा ओम आनंद द्विवेदी ट्रस्टी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा ट्रस्ट के बैंक खाते को फ्रीज करवाने से अनाधिकृत कार्रवाई पर विचार करने एवं विद्यार्थियों के हित में समाधान निकालने की दृष्टि से ट्रस्ट की प्रबंधकारिणी तथा ट्रस्टी गण की साधारण सभा की बैठक भी शीघ्र आयोजित की जाएगी विद्यार्थियों के हितों पर बाधा उत्पन्न करने वाले इन ट्रस्ट सदस्यों के कृतयों पर साधारण सभा में विचार कर ट्रस्ट के विधान अनुसार नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562