Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गौ रक्षकों ने कई किलोमीटर पीछा कर मुक्त कराए 7 गौ वंश

India-1stNews




बीकानेर: गौ रक्षकों ने कई किलोमीटर पीछा कर मुक्त कराए 7 गौ वंश

बीकानेर@ बीछवाल थाना क्षेत्र में देर रात्रि को गौ रक्षकों ने गौ तस्करों का पीछा कर उनके कब्जे गौ वंश को मुक्त कराया है। दरअसल थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात पिकअप में डालकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर जीव रक्षक गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश प्रजापत की टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया।और तस्करी कर लें जाए जा रहे हैं गौ वंश को मुक्त कराया।

बीछवाल थाना इलाके के कानासर में देर रात्रि को जीव रक्षक गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर गौवंश को गाड़ी में डालकर ले जा रहे हैं। रक्षकों ने गौ तस्करों का पीछा कर उनके कब्जे गौ वंश को मुक्त करवाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में 7 गौवंश को ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। जिनके हाथ पैर और सींग को बुरी तरह से बांधा हुआ था और शरीर पर चोट आई हुई थी। बताया जा रहा है एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देर रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीणो में भारी आक्रोश है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562