Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा : 10 सिलाई मशीनें भेंट की

India-1stNews




पीएम मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा : 10 सिलाई मशीनें भेंट की

मेहनत व हुनर को प्रोत्साहन देना जरूरी : महावीर रांका

बीकानेर। मेहनत व हुनर को यदि प्रोत्साहित किया जाए तो निश्चित रूप से वह सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह उद्गार पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि भाजपा नेता महावीर रांका ने रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सहारा सामाजिक सरोकार संस्थान को 10 सिलाई मशीनें भेंट की गई। सेवा पखवाड़े के तहत पीएम मोदी की तस्वीरें कार्यकर्ताओं को भेंट की गई। 

इस दौरान ओम नायक, नरपतसिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, नीलम लोहरा, सुनीता मेघवाल, इंद्रा देवी, भंवरी देवी, धापू देवी कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562