Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भूमाफियाओं की दबंगई, यूआईटी ने जेसीबी चलाकर उतारी हेकड़ी

India-1stNews




बीकानेर: भूमाफियाओं की दबंगई, यूआईटी ने जेसीबी चलाकर उतारी हेकड़ी

बीकानेर में भूमाफियाओं की दबंगई के आये दिन सुने जा रहे किस्सों के बीच ही रविवार को यूआईटी ने तब दबंगों की हेकड़ी निकाल दी जब उनके रातो-रात किये गये कब्जे पर जेसीबी चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया।

यह है मामला

दरअसल प्रशासन को सूचना मिली थी कि 30-40 गाड़ियों में सवार होकर आये दबंगों ने मोहता सराय की लगभग दो बीघा बेशकीमती जमीन पर रातो-रात कब्जा कर लिया। पट्टियां लगाकर यहां तारबंदी कर दी।

सूचना के बाद शनिवार रात को ही यूआईटी के अधिकारियों ने मौका देखा। कब्जे की पुष्टि होने के बाद रविवार सुबह नगर विकास न्यास का दस्ता पुलिस-होमगार्ड टीम और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा।

एक्सईएन वंदना शर्मा, जेईएन राजेन्द्र सहारण, श्रवण चौधरी के साथ पहुंची इस टीम ने देखते ही देखते कब्जे को धरााशायी कर दिया। मौके पर मौजूद जेईएन राजेन्द्र सहारण का कहना है, अधिकारियों के निर्देश पर अब सोमवार को यहां यूआईटी की तारबंदी करवाकर न्यास की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562