Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: 11 सितम्बर को सुजानदेसर मार्ग जाम कर प्रदर्शन की तैयारी, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

India-1stNews




बीकानेर@ लोकदेवता रामापीर बाबा रामदेव जी का मेला बीकानेर के सुजानदेसर मे प्रतिवर्ष बड़े धुमधाम से मनाया जाता है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु 2 सितम्बर से दर्शन करने पहुँच रहे है इस बार 13 सितम्बर को बाबा रामदेव की जयन्ती मनाई जायेगी।




भाजपा नेता कैलाश बाकोलिया ने बताया कि सुजानदेसर जाने वाले मार्ग पर इस मौसम मे जाना आसान नही होता है। प्रशासन को मालुम होता है कि इस मार्ग पर बरसात के कारण नाले नालियो का पानी इक्कठा हो कर मन्दिर जाने वाले मार्ग पर जमा हो जाता है। जिस से रामदेवजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस मार्ग का सुधार ना तो सरकार, प्रशासन और ना स्थानिय जनप्रतिनिधि कर रहे है। इस रास्ते से श्रद्धालुओ को ही नही पुरे सुजानदेसर वासियों को आवागमन मे दिक्कत होती है।

भाजपा नेता कैलाश बाकोलिया ने कहा कि अगर 10 सितम्बर से पूर्व इस मार्ग पर जमा पानी व नाले नालियो कि सफाई कर मार्ग दुरस्त नही किया तो 11 सितम्बर को गंगाशहर सुजानदेसर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562