Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 95 किलो डोडा पोस्‍त सहित दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

India-1stNews




बीकानेर: 95 किलो डोडा पोस्‍त सहित दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

बीकानेर@ नोखा थाना पुलिस ने चरकड़ा गांव की रोही में कार्रवाई कर 95 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी हीरो होंडा स्‍पलेंडर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एएसआई रामकरण सिंह की विशेष भूमिका रही।

नोखा थानाधिकारी सीआई हंसराज ने बताया कि गुरुवार 5 सितंबर को रोही चरकडा लिलका रोड पर की गई इस कार्रवाई में एसआई बुधाराम सहित टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में चरकड़ा निवासी 50 वर्षीय अमेदाराम प्रजापत पुत्र ईश्‍वरराम तथा 38 वर्षीय शिवलाल जाट पुत्र गोरधनराम को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शिवलाल व अमेदराम के विरूद्ध 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सीआई हंसराज, एसआई बुधाराम, एसआई शारदा, कांस्‍टेबल संजय, राकेश, गणेशाराम, डीएसटी टीम में हैड कांस्‍टेबल महावीर सिंह, योगेन्‍द्र, कांस्‍टेबल करणपाल, देवेन्‍द्र आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562