Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अबकी बार हुआ 400 पार: समता युवा संघ, नोखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

India-1stNews




अबकी बार हुआ 400 पार: समता युवा संघ, नोखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बीकानेर@ आचार्य श्री नानेश 25वां स्मृति दिवस व श्री आचार्य श्री रामेश पदारोहण दिवस पर आज रविवार को रक्तदान शिविर लगा। सेठिया धार्मिक भवन, जैन चौक में समता युवा संघ, नोखा की टीम ने यह आयोजन किया। शिविर प्रभारी अमित लालनी, पीयूष भूरा व  चांदरतन डागा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुमुक्षु बहन करिश्मा जी लूणीया के द्वारा मंगलाचरण से किया गया।

रक्तदान शिविर में बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक द्वारा ब्लड संग्रहण किया गया। इस रक्तदान शिविर में 452 पंजीयन हुए जिसमें  कुल 405 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।

युवा संघ के मंत्री रवि कांकरिया ने बताया कि नोखा में यह ऐतिहासिक रक्तदान शिविर रहा जिसमें समता युवा संघ, नोखा द्वारा अपने ही पुराने रिकॉर्ड 387 यूनिट रक्तदान को तोड़कर 405 यूनिट रक्तदान किया गया। युवा संघ के अध्यक्ष राकेश पींचा ने बताया कि ब्लड बैंक की टीम व सभी युवा संघ के साथी ने व्यवस्था संभाली और रक्तदाताओ का भरपुर सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement