Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भुट्टो का चौराहे के पास 5.75 ग्राम स्‍मैक के साथ युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नवयुवक हारून खां 5.75 ग्राम स्‍मैक के साथ गिरफ्तार,सदर थाना पुलिस ने भुट्टो का चोराहा से पुलिस लाईन को जाने वाली रोड के बीच की अपनी कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ स्‍मैक रखने के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को 5.75 ग्राम स्‍मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव भरूखीरा मूल का हाल बीकानेर में भुट्टा का बास इलाके में पानी स्टेंड के पास के निवासी 19 वर्षीय हारून खां पुत्र हाकम खां है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी स्‍मैक आगे सप्‍लाई के लिये ले जा रहा था। आरोपी से 5.75 ग्राम चिटा (स्मेक) जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच व्‍यास कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

एसआई महेन्‍द्र सिंह ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में हैड कांस्‍टेबल विमलेश कुमार तथा कांस्‍टेबल जगदीश की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562