Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: 81 फीट ध्वजा के साथ लगाई पूनरासर बाबा के धोक

India-1stNews




गंगाशहर: 81 फीट ध्वजा के साथ लगाई पूनरासर बाबा के धोक

बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ तहसील के पूनरासर गांव में पूनरासर हनुमान का भाद्रपद मेला मंगलवार को भरा। बीकानेर शहर सहित जिला, प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में धोक लगाई और रोटा चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया। अलसुबह से प्रारंभ हुआ दर्शनों का क्रम रात तक चलता रहा। 


इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए। इसी क्रम में लगातार पिछले 10 सालों से गंगाशहर की राम भरोसे मित्र मंडल ने पैदल यात्रा कर 81 फिट की ध्वजा पूनरासर मंदिर में चढ़ाई गयी। गंगाशहर से जाते  महावीर चौक, रामराज्य चौक, सुथार समाज सहित नोरंगदेसर मार्ग पर ड्रीम सिटी में भाजपा के युवा नेता प्रदीप सारस्वत ने पदयात्रियों का स्वागत किया और बाबा के जयकारे लगाए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562