Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हादसों को न्योता देती नोखा रोड पर टूटी सड़क, आखिर कब जागेगा प्रसाशन? कातेला ने कह दी....

India-1stNews




नोखा रोड पर टूटी सड़क को सही करने को लेकर कातेला ने दिया ज्ञापन

गंगाशहर-नोखा रोड हाईवे के बीच किसमीदेसर के पास टूटी सड़क व पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नाला पिछले दो महीनों से बेरिकेटिंग लगा कर बंद कर रखा जिससे रोज हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। रोज छुटपुट हादसे भी हो रहे हैं, ये निगम, पीडब्ल्यूडी प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा शहर सहित कई बाहरी वाहनों को भुगतना पड़ रहा है।

कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गंगा सागर फाउंडेशन के हेमन्त कातेला, अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा ,यशवर्धन सहित अनेक लोगों ने नगर निगम आयुक्त, को इस संबंध में शिकायत की है।

बता दे कि किसमीदेसर नाले का गंदा पानी बरसाती दिनों में ओवरफ्लो हो जाता है। जिस कारण लोगों के घरों में पानी आ जाता है और कई घरों में दरारें पड़  जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ जनाक्रोश इतना बढ़ा की 13 दिनों तक मोहल्ले वालों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद संभागीय आयुक्त ने मौके का जायजा लिया और जलभराव की समस्या के तात्कालिक और स्थाई समाधान, बरसात के कारण जर्जर घरों और भवनों के चिह्नीकरण और नुकसान का सर्वे एवं आकलन करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में कमेटी का भी गठन किया गया था। उस बात को आज एक महीना हो चुका पर प्रशासन ने अब तक ऐसा कोई कदम नही उठाया जिससे इस समस्या का समाधान हो जाए।इस रूट से रोज 100 से ज्यादा बसों का आवागमन है। साथ ही रास्ता डाइवर्ट कर रखा जो हादसों को न्योता दे रहा है।




गंगा सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कातेला ने निगम आयुक्त को ज्ञापन देते हुए कहा की तुरंत प्रभाव से टूटी सड़क व नाले को सही करवाना चाहिए। वरना आगामी सात दिवस बाद उग्र आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement