Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: कैंपर सवार होकर आये, युवक पर रॉड लाठियों से किया हमला, मामला दर्ज

India-1stNews






बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 25 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे की बरसिंहसर फांटे से आगे नोखा रोड़ की है। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गोपेश्वर बस्ती भादाणी तलाई के सामने गंगाशहर निवासी जेठमल सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पुत्र सुनील ने बताया कि एक कैंपर में सवार होकर आये छह-सात व्यक्तियों ने उसे मोटरसाईकिल से गिराकर लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562