Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पिटाई से युवक की मौत का मामला, नेशनल हाइवे जाम, मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे लोग

India-1stNews




बीकानेर: पिटाई से युवक की मौत का मामला, नेशनल हाइवे जाम, मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे लोग



बीकानेर के खारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पीओपी की फैक्ट्री में रविवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में सोमवार को भी शव नहीं उठाया गया। पीबीएम हॉस्पिटल की मॉच्यूरी के बाहर आज सुबह परिजनों और ग्रामीणों के साथ भाजपा-कांग्रेस के नेता धरने पर बैठे। मांगों पर सहमति नहीं बनने पर दोपहर करीब 3 बजे बीकानेर-जयपुर हाइवे जाम कर दिया।

मामले के अनुसार कालासर निवासी नरेंद्र सिंह (32) पुत्र गिरधारी सिंह का शव रविवार को फैक्ट्री में मिला था। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- फैक्ट्री के अंदर रहने वालों और नरेंद्र सिंह के बीच विवाद हुआ था। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में मोबाइल चुराने की बात सामने आ रही है। जामसर थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब परिजन निलंबन की मांग पर अड़े है।

दो दिन से चल रहा मामला
फैक्ट्री में रविवार सुबह 10 बजे शव मिलने के बाद से मामला शांत नहीं हुआ है। पहले दिन रविवार को ग्रामीणों ने मौके से शव नहीं उठाया। आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर आरोपी भाग गए और और पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही शव को उठाया जाएगा। देर शाम आश्वासन के बाद शव को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह फिर दिया धरना
पीबीएम हॉस्पिटल में आज सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। उनका कहना है कि जब तब मांग नहीं मानी जाएगी। शव नहीं उठाया जाएगा। धरने पर आज भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, भगवान सिंह मेड़तिया, कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह मार्शल भी पहुंचे।

शेखावत ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाह रही है। सुबह पांच बजे घटना का पता चलने के बाद भी पुलिस ने हत्या करने वालों को भागने दिया। कार्रवाई की बात की गई तो थानेदार को महज लाइन हाजिर कर दिया। हम उसके निलंबन की मांग कर रहे हैं।

ये है मांग
धरना दे रहे जनप्रतिनिधियों ने चार मांग प्रशासन के सामने रखी है। मांगों पर अधिकृत तौर पर सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कहेगी। तब तक धरना जारी रहेगा।

  • थानेदार का निलंबित किया जाए
  • मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए मुआवजा दिया जाए
  • हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
  • बीकानरे-जयपुर हाइवे लगाया जाम

मांगों पर सहमति नहीं बनने पर परिजन और ग्रामीण दोपहर में स्टेट हाइवे पहुंच गए। बीकानेर-जयपुर हाइवे पर टायर जलाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा- एसएचओ ने मिलीभगत से सारे साक्ष्य को मिटा दिया। डीवीआर तक गायब करवा दिया। कोई प्रशासनिक अधिकारी भी अपराधियों के शरणार्थी बने हुए है तो, उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा। हम आम जनता के साथ है। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement