Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर शहर कांग्रेस नेता की चलती कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

India-1stNews




बीकानेर शहर कांग्रेस नेता की चलती कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

बीकानेर शहर कांग्रेस के महासचिव और गांधी दर्शन के संभाग संयोजक रहे आचार्य जस्सूसर गेट पर ओवरब्रिज से उतरकर मुरलीधर व्यास नगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने कार के आगे आकर रुकने के लिए कहा। पहले तो आचार्य समझे नहीं लेकिन बाद में कार रोकने पर पता चला कि आग लग गई। जैसे ही आचार्य कार से बाहर निकले, आग टायर तक जा पहुंची, जिससे बड़ा विस्फोट भी हुआ। गनीमत रही कि तब तक कार रुक चुकी थी, अन्यथा असंतुलित होने से हादसा भी हो सकता था। आचार्य ने बताया कि उनके बाहर निकलने से कुछ सैकंड्स के बाद ही कार में धमाका हो गया। आग आगे के हिस्से तक सीमित रही। मौके पर लोगों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया। अभी कुछ दिन पहले ही आचार्य ने अपनी कार की जयपुर से रिपेयरिंग करवाई थी। शनिवार रात कार में अंदर ही कहीं शार्ट सर्किट हुआ, जिससे कार के बोनट में आग लगी।
हादसे के बाद जस्सूसर गेट पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562