Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म

India-1stNews




बीकानेर@ 10वीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए दंतौर निवासी राजूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल ने बताया कि पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी बालिका को स्कूल जाते समय बीच रास्ते से उठा ले गया और एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया है, आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562