Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हिट एंड रन का मामला, कार की टक्कर से दो महिलाओं की हुई थी मौत, चालक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: हिट एंड रन का मामला, कार की टक्कर से दो महिलाओं की हुई थी मौत, चालक गिरफ्तार

बीकानेर@ अन्नंत चतुदर्शी के दिन तोलियासर पैदल जा रही दो महिलाओं की कार से टक्कर लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक कार चालक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि तोलियासर सड़क हादसे के मामले में कार चालक रामप्रसाद सारस्वत निवासी समंदसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


वहीं उसके साथ गाड़ी में सवार तख्तपुरा निवासी रामचन्द्र राहड़ व करणीसर निवासी अजय गिला को भी 170 बीएनएसएस की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी में एक नाबालिग भी सवार था जिससे भी पूछताछ की जा रही है। बता देवें दोनों महिलाओं की मौत से आहत लोग गिरफ्तारी को लेकर रविवार को थानाधिकारी से भी मिले थे व घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश जताया था। आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई इंद्रलाल एवं कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement