Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: पढ़ाई के तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

India-1stNews




गंगाशहर: पढ़ाई के तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बीकानेर@ पढ़ाई के तनाव में 21 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड स्थित शिवा बस्ती की है। जहां दियातरा निवासी अशोक कुमावत (21) पुत्र खेमचंद कुमावत ने अपने मामा के घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के परिजन शंकरलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। शंकरलाल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के कारण अशोक मानसिक तनाव में रहता था। 27 सितंबर को अपने मामा के घर की छत पर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562