Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शातिर बाइक चोर गिरोह से 32 मोटरसाइकिल बरामद, देखे लिस्ट

India-1stNews




बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के साथ ही चोरी की 32 बाइक बरामद की है। बीकानेर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई इन बाइक को बरामद करते हुए पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है।

शनिवार को जिलें के नव नियुक्त एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भोजासर फलोदी के रहने वाले सोमराज और बीकानेर जिलें के सोनू सांखला और जहीर को चोरी के मामलें में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले से अपराधी मामले दर्ज है आरोपियों की निशानदेही पर करीब 32 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर जोधपुर व अन्य जिलों व गांवों में बेच देते थे। 


फिलहाल इसे पूछता जारी है और आगे भी चोरी की गई और बाइक का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने में नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार, राजाराम और केसरराम शामिल रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562