Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस पर लगाए आरोप, एसपी कार्यालय के बाहर लगाया धरना

India-1stNews



गंगाशहर से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस पर लगाए आरोप, एसपी कार्यालय के बाहर लगाया धरना

बीकानेर@ युवक द्वारा नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में युवती के परिजन धरने पर बैठ गए है। इनकी मांग है कि पुलिस इनकी बेटी को बरामद करे। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। युवती के परिजनों का कहना है कि उनके मौहल्ले का युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था और उस पर बुरी नजर रखता था। पांच सितंबर को युवक घर से नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसकी रिपोर्ट गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज करवायी। लेकिन अभी तक उनकी पुत्री का पता नहीं लगाया जा सका है। परिजनों ने आशंका जताई कि उनकी पुत्री के साथ अनहोनी की घटना हो सकती है। इस संबंध पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस अधीक्षक ने दो दिन का समय मांगा है। परिजनों ने बताया कि अभी तक पुलिस उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी है, ऐसे में धरना लगाकर बैठे है। परिजनों की मांग है कि पुलिस उनकी पुत्री को जल्द से जल्द बरामद करे तथा आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement