Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग ने फांसी लगा किया सुसाइड

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग ने फांसी लगा किया सुसाइड

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक लड़की ने अपने ही घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने घर के छत पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती का शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई रविंद्र मौके पर पहुंचे है। मृतका कल्याणसर नया निवासी है। उसके पिता जेठाराम सुथार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री किसना सुबह कमरे में गई। इसके बाद काफी देर तक वापस नहीं आई तो ऊपर के कमरे में संभाला। जहां वो फंदे पर झूल रही थी। अचानक पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। बाद में घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement