Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चैकिंग के नाम पर रुपए निकाले, जाते हुवे अखबार का लिफाफा थमा गए

India-1stNews




बीकानेर के अनाज मंडी क्षेत्र में एक युवक से बदमाशों ने करीब 45 हजार रुपए ठग लिए। ये युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए और इस युवक को रोककर पूछताछ की, फिर चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसके पास रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए। जाते समय लिफाफा थमाते हुए बोले कि इसमें तुम्हारे रुपए हैं, जबकि उसमें रुपए नहीं थे। इस संबंध में अन्नाराम मेघवाल ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है।

तीस वर्षीय अन्नाराम ने पुलिस को बताया-कृषि मंडी के गेट के पास ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। सादे कपड़ों में आए इन लोगों ने बैग चैक किया। इसमें रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जगह एक लिफाफा थमा दिया, जिसमें 45 हजार रुपए होने का दावा किया। युवकों के जाने के बाद जब लिफाफा देखा तो उसमें रुपए नहीं थे, बल्कि अखबार के कागज के टुकड़े थे। अन्नाराम ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बीछवाल पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की है।

ये पहला अवसर नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में भोले-भाले ग्रामीणों के साथ ऐसी ठगी होती रही है। खासकर अनाज मंडी और बस स्टेंड के आसपास लोग रुपए लेकर निकलने वालों पर नजर रखते हैं और फिर उनसे रुपए ठग लेते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement