Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: विश्वकर्मा कॉलोनी में घर खाली करने और जान से मारने की मिली धमकी, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: विश्वकर्मा कॉलोनी में घर खाली करने ओर जान से मारने की मिली धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर@ घर खाली करने को लेकर जान से मारने की धमकी देने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला गंगाशहर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पत्नी मनीष ने बजरंग कॉलोनी निवासी हिम्मतनाथ, अजयनाथ, हड़मान, सिंजगुरु निवासी भंवरलाल, सुरजाराम व आठ-दस अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादिया ने बताया कि घटना 21 सितंबर की है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पड़ोसी हिम्मतनाथ योगी व अन्य व्यक्तियों के साथ पीछे से तिरपाई लगाकर उसके घर पर चढ़ गये और छत की बिंडी तुड़वा दी। आरोप है कि उसकी सास के साथ बदतजीमी की और जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंका। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यह घर खाली कर देना, नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562