Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ड्यूटी में लापरवाही, नाराज लोगों ने सुपरवाइजर से की मारपीट

India-1stNews




बीकानेर: ड्यूटी में लापरवाही, नाराज लोगों ने सुपरवाइजर से की मारपीट

मारपीट का मामला रविवार को तीन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। देशनोक पुलिस के अनुसार रणवीर पुत्र रामपाल निवासी फतेहपुर उत्तरप्रदेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह एक कैमिकल फैक्ट्री में सुपर वाइजर पद पर काम करता है। 26 सितंबर को नाइट ड्यूटी में महेंद्र पुत्र बन्नाराम मशीन पर ड्युटी कर रहा था। काम के दौरान बार-बार सो रहा था। मैंने कई बार बार मना किया। नहीं माना तो मैं फोटो खींच लिया जिससे वह नाराज हो गया। 27 सितंबर को ड्यूटी जाते हुए महेन्द्र अपने 3 दोस्तों के साथ आया। फैक्ट्री से पहले उसे घेर कर मारपीट की। उसके चिल्लाने पर कुछ लोग आए बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562