Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर.. इस बार स्कूलों में समय परिवर्तन देरी से

India-1stNews


बीकानेर: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर.. इस बार स्कूलों में समय परिवर्तन देरी से

शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित शिविरा पंचाग द्वारा 30 सितम्बर तक विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से 1 बजे तक एवं 1 अक्टूबर से विद्यालयों के संचालन का समय सुबह दस बजे से चार बजे तक होना निर्धारित था। लेकिन गर्मी को देखते हुए 1 अक्टूबर से होने वाला स्कुलों का समय परिवर्तन स्थगीत कर दिया गया है। अब शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबध में आदेश जारी करते हुए 15 अक्टूबर तक स्कूल संचालन के समय को यथावत रखा गया है। अब स्कूलों में शीतकालीन सत्र देरी से शुरू होगा एवं आगामी 16 अक्टूबर से विद्यालय संचालन समय सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह आदेश आने के बाद अभिभावकों एवं शिक्षकों ने राहत की सांस ली है क्योंकि इस बार मौसम में उमस एवं गर्मी की मार अभी तक है एवं दोपहर की पारी में स्कूल होने से बच्चों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता। अब शीतकालीन समय परिवर्तन अब 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा।

इस बार सर्दी की छुट्टियों में भी परिवर्तन

इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कह चुके हैं कि सर्दी की छुट्टियां सर्दी के हिसाब से होगी। हर बार की तरह 25 दिसम्बर से छुट्टियां करने के बजाय तापमान को देखकर छुट्टी तय की जाएगी। हर बार सर्दी नहीं होने के बाद भी छुट्टी हो जाती है। जब सर्दी तेज होती है तो विभाग को अलग से छुट्टी करनी पड़ती है। इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से आदेश जारी नहीं हुआ है। दिसम्बर महीने में ही इस संबंध में शिविरा का संशोधित आदेश होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement