Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बैंक से गोल्ड लोन लेकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ गोल्ड लोन की राशि हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव मित्तल, गंगाशहर शाखा ने दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। गंगाशहर थाने में इस्तागासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि मेघराज बोहरा, निवासी साले की होली, ओमप्रकाश सोनी, निवासी बांटना क्लिनिक के पास, गंगाशहर ने बैंक से 4 लाख 99 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया। आरोप है कि ऋण नहीं चुकाने की नियत से समय पर भुगतान नहीं किया और बैंक को हानि पहुंचाई। बेइमानीपूर्वक बैंक के धन का अमानत में ख्यानत किया। बैंक के साथ छल कपट किया।

दूसरा मामला: परिवादी सोरभ मित्तल ने इस्तगासे के जरिए एक अन्य मामला गांधी चौक, नई लेन गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश सोनी पुत्र भंवरलाल के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि ओमप्रकाश ने गोल्ड ऋण 3 लाख 21 हजार रुपए ले लिया, लेकिन बदनियति से ऋण की राशि को नहीं चुकाई। बैंक के धन का अमानत में ख्यानत किया और छल-कपट किया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement