Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शातिर चोर से मिली छः मोटरसाइकिल, देखे लिस्ट कहीं आपकी बाइक तो नही

India-1stNews




बीकानेर: शातिर चोर से मिली छः मोटरसाइकिल, देखे लिस्ट कहीं आपकी बाइक तो नही

बीकानेर जिले में दो बाइक चोरो को गिरफ्तार किया गया है।जिसमे नापासर थाना की टीम ने एक शातिर बाईक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की 6 बाइक भी बरामद की गई है। नापासर थाना के कांस्टेबल संदीप को मुखबिर से मिली थी की गुसाईंसर निवासी गिरधारीराम पुत्र अमराराम अक्सर अपने घर पर अलग-अलग बाईक लेकर आता है। जिसके बाद आरोपी पर नजर रखी गई और आज उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की छः बाईक भी बरामद की गई। बरामद मोटरसाईकिल में से एक मोटरसाईकिल की चोरी का मुकदमा बीकानेर सदर थाना में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


इधर नयाशहर थाना पुलिस टीम ने एक वाहन चोर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकि भी बरामद की है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस ने मदीना मस्जिद के पास रहने वाले 21 वर्षीय जहीर उर्फ बाबू को पकड़ा है। जिसने मोटरसाइकिल RJ 07 GS 6256 चुराना कबूल भी लिया है। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। इस कार्यवाही में हैड कानि रणवीर सिंह,कानि प्रहलाद,रामकिशन भी शामिल रहे। गौरतलब रहे कि जहीर उर्फ बाबू ने मो फारूक नाम के व्यक्ति की बाइक चोरी की थी। जो उसके घर के आगे खड़ी थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562