Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

India-1stNews




बीकानेर रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

बीकानेर में बीते दिनों स्टेशन से बच्चों की चोरी होने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। बच्चा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को उठाकर ले जाती हुई दिखाई दी थी,उसी के आधार पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता बच्चे को दस्तयाब कर महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गंगानगर बाईपास के पास स्थित गांव से जीआरपी पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर महिला को हिरासत में ले लिया है । बताया जा रहा है कि महिला भीख मांगने का काम करती है, महिला ने बच्चे को भीख मांगने के काम में इस्तेमाल करने के लिए उठाया था।

ये था मामला

जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी नेहा ने बताया कि छह नंबर प्लेटफॉर्म पर 27 तारीख की रात करीब तीन बजे कोटा से आई एक महिला सो रही थी। उसके पास ही उसका महज छह साल का बेटा था। सोनु पुत्र बनेसिंह बंजारा उम्र 6 साल अपनी मां गुड्डी देवी के साथ सो रहा था। सोनू को एक युवती उठाकर ले गई। उसे ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उसके पीछे का शरीर ही नजर आ रहा है। चेहरा नजर नहीं आने के कारण पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही। घटना के बारे में तुरंत कोटगेट पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद से पुलिस इसे ढूंढने में लगी हुई है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने भी इस संबंध रिपोर्ट ली थी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562