Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दीपक अरोड़ा की दुकान में जुआ घर, तीन कैसिनो मशीन सहित तीन गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: दीपक अरोड़ा की दुकान में जुआ घर, तीन कैसिनो मशीन सहित तीन गिरफ्तार

मुक्ताप्रसाद पुलिस ने कैसिनों मशीन पर रुपए व अंकों पर दाव लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कैसिनों मशीन व जुआ राशि 2700 रुपए बरामद किये। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती मैन मार्केट में दीपक अरोड़ा अपनी दुकान में कैसिनो घर (जुआ घर) कई मशीनों पर चला रहा है। उक्त दुकान लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के सामने गली में स्थित है, अवैध रूप से केसिनो चला रहा है जिस पर टीम ने दीपक अरोड़ा के ऑफिस में दबीश दी, जहां तीन व्यक्ति कैसिनों मशीन के सामने कुर्सी पर बैठे कैसीनों मशीन का बटन दबाकर रूपये व अंको पर दाव लगा रहे थे। जिनके कब्जे से 03 कैसीनो मशीने व 2700 रूपये बरामद लाला वाल्मिकी, भागीरथ आचार्य, नदीम को धारा 3/4 आरपीजीओ में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह, राजेन्द्र कुमार उप निरीक्षक, सवाईसिह हैडकानि, छगनलाल कानि, हेमसिह कानि, संजय कानि, मनोज कानि, संजु मकानि, प्रविणा मकानि, रवीन्द्र कानि, जसंवन्तराज डीआर, महेश कानि शामिल थे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement