Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नगर निगम उपचुनाव का आया नतीजा, बीजेपी ने दर्ज की जीत

India-1stNews




बीकानेर: नगर निगम उपचुनाव का आया नतीजा, बीजेपी ने दर्ज की जीत



बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में गुरुवार को उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप चुनाव में वार्ड क्षेत्र के 59.39 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वार्ड क्षेत्र के 5624 कुल मतदाताओं में से 3340 मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना आज सुबह रथखाना स्थित ईवीएम वेयर हाऊस परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमे भाजपा के उम्मीदवार नन्दकिशोर गहलोत विजयी हुवे। 902 वोट से काँग्रेस के उम्मीदवार नन्द राम गहलोत को हरा दिया। वहीं मेयर निवास पर मिठाइयां बांटी गई, मेयर सुशीला कंवर, बीजेपी नेता गुमान सिंह राजपुरोहित सहित नेताओं ने किया स्वागत और अभिनंदन।

उप चुनाव के दौरान कम हुए मतदान पर चर्चाए भी चली। वार्ड निवासियों और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि वार्ड क्षेत्र से कई मतदाता रामदेवरा पैदल यात्रा पर गए हुए है, वहीं अनेक वार्ड निवासी पैदल यात्रियों के लिए गए सेवा जत्थों में सेवादार के रूप में भी गए हुए है। इसका असर मतदान पर पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562