Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, परस्पर मामले दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, परस्पर मामले दर्ज

बीकानेर@  गंगाशहर थाने में रामा भवन के पास रहने वाले माणकचंद पुत्र प्रभुराम भाटी ने पलाना निवासी भंवरलाल व उसके बेटे अभिषेक सहित मनोज जाट व अन्य दो के खिलाफ शराब के रूपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने, गाली गलौच करने, छीना झपटी कर 15,600 रूपए छीन लेने, उसके भाई हरचंद के साथ लाठियों से मारपीट करने का आरोप लगाए। वहीं इसी के परस्पर मामला भी दर्ज हुआ है। मनोज कुमार पुत्र भंवरलाल जाट ने हरचंद भाटी माणकचंद भाटी, आशीष व सात आठ अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार रात उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाईकिल तोड़कर गले में पहली सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई तारांचद को दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562