Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्टेट एडवोकेट T20 क्रिकेट चैलेंज कप 2024 का हुआ आगाज,बीकानेर ने जीता पहला मैच

India-1stNews




स्टेट एडवोकेट T20 क्रिकेट चैलेंज कप 2024 का हुआ आगाज,बीकानेर ने जीता पहला मैच


बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के एडवोकेट एवम लॉयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राजस्थान के अधिवक्ता की क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज जोधपुर में हुआ।  स्टेट एडवोकेट T20 क्रिकेट चैलेंज कप 2024 के प्रारंभिक मैच में बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमे निखिल शर्मा ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 52 रन बनाए। गणेश आचार्य ने 17 गेंदों में 29 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में अजमेर बार एसोसिएशन की टीम सी को 171 रन का लक्ष्य  का पीछा करते हुए 83 रन पर ढेर हो गई। जिसमे 3 / 3 विकेट विकास आचार्य और गिरीराज ने हासिल किए। मैच के दौरान एक रोचक मामला उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब   चलते मैच के दौरान राजस्थान बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने  बार एसोसिएशन बीकानेर की टीम का उत्साह वर्धन करने हेतु जैसे ही स्टेडियम में प्रवेश लिया उसी दौरान बार एसोसिएशन बीकानेर के बल्लेबाज  गणेश आचार्य ने लगातार 3 छक्के  मारकर कुलदीप शर्मा का अभिनंदन किया। वही मैच जीतने के पश्चात शर्मा ने  सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान  बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़,सचिव भंवरलाल बिश्नोई, उपाध्यक्ष  प्रह्लाद जाखड, हनुमान  बिश्नोई, मांगीलाल ,,विजयपाल बिश्नोई,प्रेम बिश्नोई ,, रवि भाटी,उमेश जागिड  एड. कौशल गौतम, महेंद्र सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे की यह खेल प्रतियोगिता स्वर्गीय अधिवक्ता स्वाति भाटी की स्मृति में  संपन्न करवाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement