Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, दो युवतियों की जहर खाने से मौत

India-1stNews






बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक ने खेजड़ी के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी, वहीं दो लड़कियों की जहर खाने से दर्दनाक मौत हो गई। तीन अलग-अलग घटनाओं में दम तोड़ने वाले मृतकों की उम्र महज 16 साल से 22 साल के बीच है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों की पुलिस मर्ग दर्ज करके छानबीन कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव में एक 19 साल के युवक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने फांसी क्यों लगाई? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को बताया है कि जसूराम नायक मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था। इसी कारण उसने खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगा लिया।

श्रीडूंगरगढ़ के ही बेनीसर में एक युवती ने चार अक्टूबर को गलती से जहर खा लिया था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। दो दिन तक इलाज चलता रहा लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस बीच 16 साल की योजना पुत्री किसनाराम नायक की शनिवार को मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उधर, पूगल में 9 डीडी चक में रहने वाली कविता ने भी गलती से जहर पी लिया था। उसके भाई प्रेमचंद जाट ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। चार अक्टूबर को जहर चढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ी तो पांच अक्टूबर को इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच एसडीएम पूगल करेंगे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement