Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्मैक और एमडी के साथ 2 गिरफ्तार, एक निकला सप्लायर तो दूसरा एजेंट

India-1stNews




बीकानेर में इन दिनों शहर के युवा नशे की बुरी लत में फंसते जा रहे है जिसके चलते ये युवा अपराध की ओर भी अग्रसर हों रहे है। बीकानेर जिले में इन दिनों अवैध नशा एमडी और स्मैक का नशा करते युवा नजर आ रहे है। इसी नशे के खिलाफ बीकानेर की नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दो युवकों को एमडी व स्मैक सहित दबोचा है।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद क्षेत्र निवासी पवन बिश्नोई (19) पुत्र मनफूल और जम्भेश्वर नगर निवासी किशन बिश्नोई पुत्र बनवारी लाल को थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने 4.4 ग्राम एमडी ( पवन से) और 6.8 ग्राम स्मैक (किशन से) बरामद हुई हैं दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पवन ने बताया है कि बंगला नगर के रहने वाले श्याम कस्वां नामक एजेंट से एमडी नशा खरीदता है। वही किशन बिश्नोई अपने घर से ही स्मैक की पुड़िया सप्लाई करता है। किशन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। बरहाल मामलें की अलग-अलग जांच मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह और मुक्ताप्रसाद सब इंस्पेक्टर रेणुबाला को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562