Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर से देशनोक जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

India-1stNews




बीकानेर से देशनोक जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बीकानेर से करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में नील गाय से बाइक टकराने पर मौत हो गई।

देशनोक पुलिस के अनुसार- श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में रहने वाला महेंद्र सोनी (30) देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। रास्ते में देशनोक थाना क्षेत्र में उसकी टक्कर एक नील गाय से हो गई। वह सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक के बीच रास्ते में बड़ी संख्या में नील गाय और अन्य जानवर है, जो वाहनों से टकरा जाते है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562