Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सरे आम ताश पर दांव खेल रहे थे, चार जुआरी गिरफ्तार, 27 हजार की नगदी जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ ताश के पत्तों पर दांव खेलने वाले चार जुआरियों को नयाशहर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। नयाशहर पुलिस टीम ने कोठारी हॉस्पिटल के पास टैक्सी सटैण्ड पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे गंगाशहर निवासी ईब्राहिम पुत्र समुन्द्र खां(44 वर्ष),बंगलानागर निवासी सीताराम पुत्र शंकरलाल भार्गव(34 वर्ष),बंगलानागर निवासी छेलू सेन पुत्र भंवरलाल(33 वर्ष),सर्वोदय बस्ती निवासी सोनू पुत्र गणेशाराम कुम्हार(30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दांव पर लगाई गई 27100 रूपये की नगदी राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ 13 आरजीपीओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562