Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से बड़ी खबर: एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, चौथे की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर से बड़ी खबर: एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड, चौथे की हालत गंभीर

बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में मंगलवार को एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने सुसाइड कर लिया। वहीं चौथे को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सामने आया है कि जहर खाने के बाद हाथ की नस काट गई है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कॉलोनी में पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के आवास के पास ही परिवार का घर है।


जानकारी अनुसार- जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारु, उनकी पत्नी रुचि मारू और सात साल की बेटी आराध्य मारू की मौत हो गई है। वहीं एक छोटे बेटे राहुल की जान बच गई। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान, एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मौके पर पहुंचकर उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। शवों को मॉच्यूरी में रखवाया गया।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने
पुलिस को अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों ने सुसाइड क्यों की है? प्रारंभिक जांच में कर्ज की बात सामने आई है। कर्ज के कारण राहुल मारु कुछ समय से परेशान चल रहा था। एक सुसाइड नोट भी मिला जिस से यही अंदेशा है कि कर्ज के कारण ये भयानक कदम उठाया गया है।

ऐसी घटना पहले भी पांच ने एक साथ किया था सुसाइड
करीब 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में एक ही परिवार के पांच जनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। इसमें पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल व पीहर वाले परेशान कर रहे थे। दस महीने बाद अब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड की है।

खबर अपडेट की जा रही.....

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement