Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ताश के पत्तों पर दाव लगाते 4 जुआरी पकड़े, जुआरियों से 38,900 रुपए की नगदी की बरामद

India-1stNews




नोखा पुलिस ने सोमवार देर रात जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 38,900 रुपए की नगद राशि जब्त की गई। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को नोखा थाना क्षेत्र के होटल रामदेव में मुखबिरी सूचना के आधार पर छापा मारा गया।

पुलिस ने ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते हुए वार्ड नंबर 41 जोरावरपुरा निवासी महावीर सेवग, श्रीबालाजी निवासी गणेश साध, रमेश सोनी, और मोहनपुरा नोखा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान 38,900 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।



थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नेतृत्व एसपी कावेंद्रसिंह सागर कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562