Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 99 डिप्टी एसपी की भी तबादला सूची जारी, गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज के जगह...

India-1stNews




सोमवार रात को सीओ-डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों लिस्ट जारी हुई। इस सूची के जरिये 99 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

बीकानेर में गंगाशहर सर्किल ऑफिसर के पद पर पार्थ शर्मा को लगाया गया है। यहां पहले से नियुक्त शालिनी बजाज को अलवर भेजा गया है। बीकानेर के ट्रैफिक डीएसपी किशनसिंह का पूर्व आदेश में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।
उन्हें बीकानेर में इसी पद पर रखा गया है। उनकी जगह जिन प्रदीपकुमार गोयल को बीकानेर में नियुक्ति आदेश दिये गये थे उनका स्थानांतरण आदेश बदल दिया गया है। उन्हें अब जोधपुर पश्चिम आयुक्तालय में सहायक आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

इसके साथ ही खान मोहम्मद को बीकानेर में डीएसपी साइबर क्राइम के पद पर लगाया गया है। इससे पहले आदेश में जिन शंकरलाल मसूरिया को आरएसी थर्ड बटालियन बीकानेर भेजा गया था उनका तबादला आदेश भी बदल गया है।








Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement