Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर के व्यापारी के साथ लूट-चाकूबाजी मामले में पुलिस के हाथ खाली

India-1stNews




बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापारी के साथ लूट के मामले में पुलिस के हाथ दो दिन बाद भी खाली है। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अभय कमांड के कैमरों के साथ संदिग्ध लोगों की छानबीन कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी।

व्यापारी धनराज लुणिया 16 अक्टूबर को करणी इंडस्ट्रियल एरिया में रात करीब आठ बजे अपनी फैक्ट्री से वापस लौट रहे थे। विनायक इंडस्ट्रीज के पास दो अज्ञात मोटर साइकिल चालकों ने रोक लिया। इन दोनों युवकों ने उसी समय मारपीट शुरू कर दी और चाकू मारकर घायल कर दिया। इस समय धनराज के पास करीब एक लाख तीस हजार रुपए थे। ये रुपए बदमाशों ने लूट लिए। इसके अलावा धनराज का पर्स भी ले लिया। कुछ और सामान भी ये लोग लूटकर भाग गए। धनराज की सूचना पर मुक्ता प्रसाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। अभय कमांड के कैमरों में भी पुलिस ने उसी समय और बाइक के हिसाब पर कुछ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी है लेकिन सफलता नहीं मिली।लूणिया के परिजनों ने बताया कि उनके पेट और जांघ पर चाकू लगे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की पिछले तीन दिन से थाने के सभी पुलिसकर्मी इसी मामले में जुटे हुए हैं। उम्मीद है जल्द ही सफलता मिल जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। सिर्फ पूछताछ हो रही है।

बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो उनकी तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे। - सौरभ तिवाड़ी, एएसपी सिटी

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement