Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर के कारोबारी से लूट का पर्दाफाश, नाबालिग डिटेन, साथी की तलाश

India-1stNews





बीकानेर@ मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने बीते बुधवार की रात करणी औद्योगिक क्षेत्र में ऊन कारोबारी धनराज लूणिया के साथ हुई चाकूबाजी और लूट की वारदात का पर्दाफाश कर एक नाबालिग को डिटेेन कर लिया है। वारदात में शामिल उसके साथी बदमाश का नाम भी उजागर हो गया है,गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीम उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जानकारी में रहे कि गंगाशहर निवासी ऊन कारोबारी धनराज लूणिया के साथ अंधेरी रोड़ पर हुई इस वारदात में दोनों बदमाश उन चाकूओं से हमला कर 1.30 लाख रूपये लूट ले गये थे। पुलिस के लिये चुनौति बनी इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिये एमपी नगर थाने की तीन टीमें लगातार एक्टिव मोड में थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562