Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आज दूसरी बार चाकूबाजी, चाकूबाजी में चार लोग हुए घायल

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक ओर घटना सामने आई है। जिसमें चार जने घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी सब्जी मंडी के पीछे दो पक्षों ने एक दूसरे पर चाकूओं से वार किये। इस वारदात में चार लोग घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के पुरानी रंजिश के चलते ये विवाद है। फिलहाल चारों का उपचार चल रहा है। घायल महबूब, मुश्ताक, दीपक व असगर बताये जा रहे है। बता दें कि शहर में चाकूबाजी की यह दूसरी वारदात है, पहली वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। दूसरा घायल है, जिसका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562