Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घायल अवस्था में मिला शंकरलाल सोनी, ट्रॉमा सेंटर में छोड़ निकले युवक

India-1stNews




बीकानेर: घायल अवस्था में मिला शंकरलाल सोनी, ट्रॉमा सेंटर में छोड़ निकले युवक



बीकानेर@ अभी कुछ देर पहले बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में एक 44 साल के व्यक्ति को कुछ युवक घायल अवस्था में लेकर आए और वहां भर्ती करवा कर गायब हो गए। पीबीएम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल के साथ में आए 4-5 युवकों ने एक्सीडेंट में घायल होने की बात कही थी। युवकों के जाने के बाद अकेले लावारिस स्थिति में देख कर चिकित्साकर्मी ने घायल को संभाला तो उसके जेब से आधार कार्ड मिला। जिस पर श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी शंकरलाल सोनी लिखा हुआ है। पीबीएम हॉस्पिटल में घायल के परिजनों का इंतजार है। हालांकि दुर्घटना कहा हुई इसके विस्तृत जानकारी अभी तक नही मिली।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562