Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चोरी की वारदात का पर्दाफाश, चोरी हुई बोलेरो बरामद, एक युवक गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर के नयाशहर थाने ने सप्ताहभर में ही दो बड़ी चोरियों का पर्दाफाश कर दिया है। दो दिन पहले एक नाबालिग की जवाहर नगर में चोरी का पर्दाफाश करने के बाद अब बोलेरो गाड़ी चोरी का मामला भी साफ कर दिया है। बोलेरो चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- झंवरों के चौक में रहने वाले सुरेंद्र कुमार किराडू ने एफआईआर दर्ज करवाई थी कि जसोलाई तलाई के पास से उनकी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई है। 10 अक्टूबर को उनके ड्राइवर धर्मेंद्र ने यहां पर बोलेरो गाड़ी रखी थी लेकिन 11 अक्टूबर को सुबह ये बोलेरो सुबह नहीं मिली। अज्ञात युवक रात को ही बोलेरो चोरी करके ले गया।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की। कई मुखबीर भी अलर्ट किए। इसी आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। ये युवक पवन कुमार नाई उम्र 27 साल है, जो नाईयों की बस्ती चांडासर गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से पुलिस ने बोलेरो कैम्पर गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पवन ने सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के मामले में विभिन्न थानों में दर्ज है। पवन को गिरफ्तार करने वालों में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अलावा हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, भीखाराम, कांस्टेबल केसाराम और रामकिशन की मुख्य भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement