Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तीन साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठाया, परिजन आये तो छोड़कर भागा, हुआ गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर@ कोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक गांव में 28 साल के एक युवक ने तीन साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठाया लिया। वह उसे लेकर गांव से बार सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच ले गया। गनीमत रही कि जिस बालिका को युवक ने उठाया, उसे उसके साथ खेल रही बड़ी बहन ने देख लिया। उसने घर जाकर अपने पिता को बताया कि शकूर खां उसकी बहन को उठाकर ले गया है। इस पर बालिका के पिता और ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए निकले। गांव से बाहर सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच बच्ची के रोने की आवाज आई।

इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो आरोपी युवक ने बालिका को वहीं छोड़ दिया और मौके से भाग गया। कोलायत एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि घटना बुधवार शाम सात बजे की है। गनीमत रही कि ग्रामीण और परिजन समय पर पहुंच गए तो बालिका को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने युवक का पीछा किया। घटना तेजी से गांव में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक शकूर खां की उम्र 28 साल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक का घर स्कूल के पास ही है। वह स्कूल से आती-जाती बच्चियों को हमेशा गलत नजर से देखता है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562