Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम, एक की पहले ही हो चुकी है मौत

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना इलाके में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह देशनोक निवासी रमेश पुत्र घनश्याम पाणेचा एवं दिनेश खत्री बाइक पर देशनोक से बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान गंगाशहर थाना इलाके में धारणिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दिनेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। रविवार को जयपुर में इलाज के दौरान रमेश की भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रमेश दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन की शादी पिछले साल ही हुई थी। रमेश की शादी की बात चल रही थी। रमेश के पिता पेशे से शिक्षक थे, जो पिछले साल ही सेवानिवृत हुए। रमेश रीट की तैयारी कर रहा था। रमेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement