Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव को रखवाया मोर्चरी में

India-1stNews




नापासर थाना क्षेत्र में कल देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सेवादारों और पुलिस ने शव को नापासर के अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मुआयना करने बाद मोर्चरी में शव को रखवाया दिया। मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने के प्रयास जारी है।

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को देर रात को यह सूचना मिली कि नापासर रोड, गाढ़वाला टोल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नापासर पुलिस के संपतराम मीणा, सीताराम, प्रमोद सहित पुलिस टीम की निगरानी में शव को नापासर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बिट्टू कुमार पुत्र बबलू मंडल उम्र क़रीब 20 वर्ष, निवासी गोपालपुर, थाना उदाकिशुनगंज, चक फैजुल्लाह, मधेपुरा, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस और सामाजिक संस्था के सदस्य मृतक के परिजनों की तलाश करने के प्रयास में जुटे है। मृतक को अस्पताल पहुंचाने में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के जाकिर,  नसीम, सोयेब और असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गवावत, मो जुनैद ख़ान,ताहिर हुसैन, मो सतार, रमजान,आदि ने भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562