Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: एक पास मिला धारदार चाकू तो एक पास एमएल गन, अवैध हथियारों के साथ दोनों गिरफ्तार

India-1stNews




जिले में अपराध की रोकथाम के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाईयों में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों से एक अवैध धारदार चाकू व एक एमएल गन सिंगल बैरल भी बरामद की गई है।




मिली जानकारी के सदर पुलिस थाना की टीम ने इन्द्रा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अनिरुद्ध मेहरा उर्फ बिट्टू पुत्र महेश मेहरा को एक अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। 



वहीं पुलिस थाना जसरासर की टीम ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर जसरासर थाना के गुन्दुसर निवासी 48 वर्षीय गोवर्धन पुत्र रामलाल लोहार को एक अवैध एमएल गन सिंगल
बैरल के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562