Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दो हादसे 6 घायल, पहले देशनोक जा रही बस भिड़ी, फिर कार-पिकअप की टक्कर

India-1stNews




बीकानेर-चूरू सीमा के पास ही बीकानेर में एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों ही वाहनों के चालक अपने-अपने वाहनों में फंस गए। ऐसे में दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़े रहे। नेशनल हाइवे करीब एक घंटे तक जाम रहा। दोनों चालकों को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कीतासर गांव के युवकों ने इस हादसे को सबसे पहले देखा और घायलों को बाहर निकालने का काम भी इन युवकों ने किया। बस और ट्रक की टक्करमें बस सवारियों को मामूली चोटें आई है। ये बस चूरू से नवरात्रा में करणी माता के दर्शन करने देशनोक जा रही थी। किसी भी श्रद्धालु के गंभीर चोट नहीं आई है।

शाम होते-होते एक और हादसा

नेशनल हाइवे पर शामको एक और हादसा हो गया। इसमें एक कार और पिकअप में टक्कर हुई है जिसमें चार जने घायल हो गए। एक घायल को निजी वाहन से तथा तीन को एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। चारों का इलाज शुरूहो गया है। सरपंच जसवीर सारण मौके पर पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement